Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन: आज स्वर्णरेखा समेत ये 34 ट्रेनें रद्द, 11 के मार्ग गए बदले, जानें पूरी डिटेल

    By Arijita SenEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 09:53 AM (IST)

    आदिवासी कुड़मी समाज के द्वारा 5 अप्रैल को खड़गपुर रेल मंडल के खेमाशुली और आंद्रा रेल मंडल के कुशतौर स्टेशन में अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम की घोषणा की है। उनकी मांगों में आदिवासी कुर्मी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करना और सरना धर्म को मान्यता देने समेत कई हैं।

    Hero Image
    कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन का असर

    जागरण संवाददाता, धनबाद। बुधवार को रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी। धनबाद से टाटा जाने वाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, खड़गपुर-गोमो एक्सप्रेस समेत 34 ट्रेनें रद्द रहेंगी। नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, नीलांचल समेत 11 ट्रेनों के मार्ग बदल जाएंगे। छह ट्रेनें अपने गंतव्य के बदले बीच के स्टेशन तक ही जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन 

    आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से खड़गपुर मंडल के खेमासुली व आद्रा मंडल के कुस्तौर स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर अस्थायी रूप से ट्रेनों को रद्द व उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है। एक ओर से रद्द की गई ट्रेनें आंदोलन जारी रहने से वापसी में भी रद्द हो सकती हैं। इससे हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

    रद्द की गई ट्रेनों की लिस्‍ट 

    13301 धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस,   18116 चक्रधरपुर-गोमो एक्सप्रेस,   03595 बोकारो-आसनसोल स्पेशल,   08641 आद्रा-बरकाकाना पैसेंजर,  03598 आसनसोल-रांची स्पेशल

    इन ट्रेनों के बदले मार्ग

    बुधवार को घोषित आंदोलन के कारण मंगलवार को रवाना हुई 22858 आनंदविहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया। बुधवार को गोमो, पुरुलिया व टाटा के बदले गोमो, महुदा, भोजूडीह, आद्रा व मिदनापुर होकर चलेगी।

    इसी तरह से  मंगलवार को रवाना हुई 12444 आनंदविहार-हल्दिया एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया। बुधवार को गोमो, पुरुलिया व टाटा के बदले गोमो, महुदा, भोजूडीह, आद्रा व मिदनापुर होकर चलेगी।  मंगलवार को रवाना हुई 12820 आनंदविहार-भुवनेश्वर ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया। बुधवार को गोमो, टाटा के बदले गोमो, महुदा, भोजूडीह, आद्रा व मिदनापुर होकर चलेगी।  

    मंगलवार को रवाना हुई 12786 आनंदविहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस बुधवार को गाेमो से चंद्रपुरा, बोकारो, मूरी व टाटा के बदले गोमो से महुदा, भोजूडीह, आद्रा, मिदनापुर व खड़गपुर होकर चलेगी। मंगलवार को खुली 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस बुधवार को गोमो, बोकारो, मूरी व टाटा के बदले गोमो, महुदा, भोजूडीह, आद्रा, मिदनापुर व हिजली होकर चलेगी।

    बोकारो होकर चलेंगी कई ट्रेनें

    मंगलवार को रवाना हुई 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस बुधवार को रांची, बोकारो, तलगड़िया, आद्रा होकर चलेगी।  मंगलवार को खुली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस रांची, बोकारो, तलगड़िया, आद्रा होकर चलेगी।  18029 लोकमान्य तिलक-शालीमार एक्सप्रेस बुधवार को रांची, बोकारो, तलगड़िया, आद्रा होकर चलेगी।   12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पांच अप्रैल को आद्रा, बोकारो व रांची होकर चलेगी।  मंगलवार को रवाना हुई 22511 लोकमान्य तिलक-कामाख्या एक्सप्रेस रांची, बोकारो तलगड़िया, आद्रा होकर चलेगी।